ePaper

विकास को नीतीश ने दी नयी पहचान : डॉ आर्या

Updated at : 07 Jan 2020 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
विकास को नीतीश ने दी नयी पहचान : डॉ आर्या

पीरो : जदयू का विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय सांगठनिक सम्मेलन पीरो नगर भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ. सम्मेलन में विधानसभा के बूथ अध्यक्ष, सचिवों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरीय नेता और मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन आर्या ने कहा कि बिहार को विकास के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक […]

विज्ञापन

पीरो : जदयू का विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय सांगठनिक सम्मेलन पीरो नगर भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ. सम्मेलन में विधानसभा के बूथ अध्यक्ष, सचिवों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरीय नेता और मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन आर्या ने कहा कि बिहार को विकास के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नयी पहचान दी है.

मुख्यमंत्री के विजन और उनके द्वारा शुरू की गयी विकास से जुड़ी योजनाओं की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. साथ ही कई राज्य बिहार के विकास माॅडल को अपना रहे हैं. डाॅ आर्या ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जदयू सांगठनिक दृष्टिकोण से बिहार का नंबर एक संगठन है.
अब संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नीतीश सरकार की ओर से चलाये जा रहे जनहित व विकास से जुड़ी योजनाओं को सूबे के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं. उन्होंने पीरो के इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय को दी.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मीना सिंह और बिहार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं. वहीं, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की वजह से आज हमारा संगठन बिहार में सबसे मजबूत संगठन बन गया है.
सम्मेलन को बिहार प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रभात रंजन सिंह, कामता पटेल, नंद किशोर यादव, फिरोजा खातून समेत कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन