गड़बड़ी को लेकर पंसस की बैठक में हंगामा
Updated at : 07 Jun 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अभय कुमार उर्फ बोधनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने किया. बैठक में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सदन से बाहर जाने की मांग सदस्य करने लगे. इनका कहना था कि सीडीपीओ द्वारा […]
विज्ञापन
चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अभय कुमार उर्फ बोधनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने किया. बैठक में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सदन से बाहर जाने की मांग सदस्य करने लगे. इनका कहना था कि सीडीपीओ द्वारा मनमाने तरीके से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है. किसी भी जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.
समय पर पोषाहार का वितरण और सेविका-सहायिकाओं का मानदेय का भुगतान नहीं होता है. वहीं सेविका-सहायिका के चयन में मोटी रकम लेकर नियमों को ताक पर रख चयन कर रही है. सदस्यों के सेविका-सहायिका के चयन में हुई अनियमितता की जांच की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान सीडीपीओ के साथ सदस्यों की तीखी नोक-झोक भी हुई लेकिन बाद में विधायक प्रभुनाथ राम एवं बीडीओ के आश्वासन पर पंसस सदस्य शांत हुए.
वहीं विधायक ने विद्युत जेई अमित कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल, मीटर रीडिंग के तहत सही बिल उपलब्ध होना चाहिए और गलत बिल की रिपोर्ट तैयार कर सुधार किया जाये. वहीं बीइओ चरपोखरी को छात्रवृत्ति, पोशाक एवं विद्यालयों का समय- समय पर निरीक्षण कर कमियां दूर करने का निर्देश दिया. एमओ चरपोखरी पर समिति सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से पीडीएस दुकानदारों से अवैध वसूली एवं राशन उठाव के पूर्व कमीशन की उगाही की जा रही है.
वहीं आर्थिक स्थिति के तहत राशन कार्ड निर्गत करने एवं गलत लोगों को निर्गत राशन कार्ड को रद्द करने की मांग की. बैठक में सात निश्चय योजना एवं पीएम आवास योजना, मनरेगा, कृषि, जनवितरण, पीएचइडी, स्वास्थ्य, आवास, सिंचाई सहित अन्य विभागों के कार्यों पर भी चर्चा की गयी. सीओ अजय कुमार, एमओ धनानंद, बीसीओ जगदीश राम, मुखिया संजय सिंह, त्रिवेणी साह, पूनम देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




