अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक होंगे पीएम मिश्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पीएम मिश्रा और एम्स राज को बनाया गया है. दोनों भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों में से एक उत्तरप्रदेश और दूसरे केरल के हैं. नामांकन दाखिला के बाद जैसे ही चुनावी अभियान और जन सभाएं शुरू होंगी. इसके […]
विज्ञापन
आरा : आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी पीएम मिश्रा और एम्स राज को बनाया गया है. दोनों भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों में से एक उत्तरप्रदेश और दूसरे केरल के हैं.
नामांकन दाखिला के बाद जैसे ही चुनावी अभियान और जन सभाएं शुरू होंगी. इसके बाद अभ्यर्थी व्यय व अनुश्रवण कोषांग के अधिकारियों के प्रत्याशियों द्वारा चुनावी व चुनाव प्रचार पर होनेवाले खर्च पर पैनी नजर रखनी शुरू हो जायेगी. ऐसे तो अभी से ही कोषांगों के पदाधिकारी पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा की जानेवाली प्रचार-प्रसार पर नजर रखी जा रही है.
इधर आयोग द्वारा प्राधिकृत अभयर्थी व्यय व अनुश्रवण पर्यवेक्षक चुनाव प्रचार शुरू होने पर बीच-बीच में आरा लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय आरा में आकर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव पर व्यय की जानेवाले खर्च राशी का हिसाब-किताब लिया करेंगे. इस दौरान प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता को आयोग के मार्गदर्शिका के अनुरूप चुनाव पर खर्च करने के साथ-साथ कई तरह के निर्देश देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










