दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर, जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले साल हुए दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित ने बढ़ते पुलिसिया दबाव के कारण शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करनेवाला आरोपित बहोरनपुर ओपी के पहरपुर गांव निवासी अभिषेक पांडेय उर्फ छोटू पांडेय बताया जाता है. पुलिस इसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है. […]
विज्ञापन
आरा : रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले साल हुए दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित ने बढ़ते पुलिसिया दबाव के कारण शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करनेवाला आरोपित बहोरनपुर ओपी के पहरपुर गांव निवासी अभिषेक पांडेय उर्फ छोटू पांडेय बताया जाता है.
पुलिस इसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है. इस बाबत रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली जायेगी.
बता दें कि चार मई 2018 को रेलवे स्टेशन परिसर में नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव निवासी हाकीम राइन तथा बिंदटोली निवासी पंकज उर्फ बोतल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में हाकीम राइन की पत्नी के बयान पर जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है.
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को इस घटना में कुख्यात नइम की संलिप्तता सामने आयी है. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को सलाखों के पीछे ढकेल दी है. अभी दो-तीन दिन पहले इस घटना का फरार आरोपित गोरा गांव निवासी मो सज्जाद को पुलिस ने अपराध की योजना बनाते उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था.
अभिषेक पांडेय घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. इधर जीआरपी ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसके बाद अभिषेक ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अभी तक इस मामले में कुख्यात नइम फरार चल रहा है.
यह घटना उस वक्त हुई थी जब हाकीम और पंकज अपने दोस्तों के साथ स्टेशन परिसर में चाय पीने के लिए आये हुए थे तभी घात लगाये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




