आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

गड़हनी : गड़हनी गोला बाजार पर गाड़ी लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में गड़हनी निवासी मसूद राजा के पुत्र जमील राजा, शमीम राजा व जमील राजा के पुत्र वसीम राजा बुरी तरह से घायल हो गये. इन तीनों का सिर फट गया और इनका दो स्टाफ भी घायल हैं. जमील राजा ने बताया कि मेरी […]
विज्ञापन
गड़हनी : गड़हनी गोला बाजार पर गाड़ी लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में गड़हनी निवासी मसूद राजा के पुत्र जमील राजा, शमीम राजा व जमील राजा के पुत्र वसीम राजा बुरी तरह से घायल हो गये. इन तीनों का सिर फट गया और इनका दो स्टाफ भी घायल हैं. जमील राजा ने बताया कि मेरी दुकान के सामने गाड़ी लगा रहे थे.
मैं मना किया कि यहां मत लगाइए तो बहस करने लगा और फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया और लाठी-डंडे से पीटने लगा, जिसमें हम दोनों भाई व भतीजा का सिर फुट गया और ओ लोग भाग गये. इसके बाद बाजार के लोग सड़क पे उत्तर गये और उनलोगों की गिरफ्तारी का मांग करने लगे.
समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़हनी में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सिर में ज्यादा चोट आने से घायलों को आरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. इस संबंध में चरपोखरी थाने में दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




