ePaper

आरा : पुलिस ने लिया होता संज्ञान तो नहीं जाती शबनम की जान

Updated at : 27 Feb 2019 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
आरा : पुलिस ने लिया होता संज्ञान तो नहीं  जाती शबनम की जान

आरा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में सोमवार की देर शाम 10-12 की संख्या में नाकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार इमरान खान की हत्या के मुख्य गवाह सह बड़े भाई की हत्या को लेकर घर में घुसकर गोलीबारी की थी, जिसमें इमरान की बहन शबनम तारा की मौत गोली लगने से […]

विज्ञापन
आरा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में सोमवार की देर शाम 10-12 की संख्या में नाकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार इमरान खान की हत्या के मुख्य गवाह सह बड़े भाई की हत्या को लेकर घर में घुसकर गोलीबारी की थी, जिसमें इमरान की बहन शबनम तारा की मौत गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बड़े भाई अकील अहमद गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ.
इसी मामले में मंगलवार को अकील अहमद के बयान पर कुख्यात अपराधी खुर्शीद कुरैसी उसके बड़े भाई अलीम कुरैशी, नैयर, गुड्डू चोर, छोटू उर्फ गुंडा राज, शमशेर, सरला, अब्दुल्ला तथा शिबू पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने घटना के बाद छापेमारी कर दो- तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
हालांकि खुर्शीद कुरैशी को लेकर रात भर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी चलती रही लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका. बता दें कि अकील अहमद द्वारा नगर थाने में दिये गये आवेदन में बताया है कि सोमवार की देर शाम लगभग 9:30 बजे वह अपने घर पर खाना खाकर बैठे हुए थे. इसी क्रम में उनकी तीसरी बहन घर पर आयी हुई थी.
इसी क्रम में 10-12 की संख्या में खुर्शीद कुरैशी तथा उसके गुर्गें घर में घुस गये और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें मेरी तीसरी बहन शबनम तारा के सीर में गोली लगी और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस दौरान उन लोगों द्वारा मेरे ऊपर भी गोलियां चलायी गयीं. मेरे सीने में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग हवा में हथियार लहराते हुए भाग गये. घटना के बाद परिजनों के द्वारा मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. देर रात एसपी आदित्य कुमार के आश्वासन पर शबनम तारा का शव उठाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया.
शबनम को मिली थी जान से मारने की धमकी : 10 दिन पहले इमरान की बहन शबनम तारा को जान से मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में शबनम तारा ने नगर थाने में गुड्डू चोर, छोटू उर्फ गुंडा राज सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. इधर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने का आरोप परिजन पुलिस पर लगा रहे थे. परिजन काफी आक्रोशित थे. परिजनों का कहना था कि पुलिस ने अगर कार्रवाई की होती तो शायद मेरे बहन की जान नहीं जाती. अपराधी घर में घुसकर गोली नहीं मारते.
पति का हो रहा इंतजार, तब शबनम होगी शरियते खाक : शबनम तारा अपने चार बच्चों के साथ नाजीरगंज मुहल्ले में रहती थी. छोटी बहन की शादी की बात को लेकर वह अपने बड़े भाई अकील खां से मिलने आयी थी. इसी क्रम में अपराधी घर में घुंसकर गोली मार दिये. शबनम तारा के पति मो इरशाद काठमांडु में फर्नीचर का दुकान चलाते हैं. पत्नी की मौत के बाद वह वहां से चल दिये हैं. उनके आने के बाद ही शरियते खाक का रश्म पूरा होगा. घटना को लेकर पूरे घर में कोहराम मच गया है.
चार बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया : बताया जा रहा है कि शबनम तारा को दो पुत्रियां सुजैन और अंबर हैं. वहीं पुत्र अरशद और आयान हैं. बड़ी बेटी सुजैन जैन कॉलेज में पढ़ती है. वहीं छोटी पुत्री अंबर मैट्रिक की परीक्षार्थी है. दो छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं. मां की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से मां का साया सदा के लिए उठ गया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में गम और दहशत का माहौल है.
वदुकान खाली कराने और 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर इमरान की हुई थी हत्या
बता दें कि छह दिसंबर को गोपाली चौक स्थित एक मार्केट में दुकान खाली कराने को लेकर व 10 लाख की रंगदारी की मांग को लेकर इमरान खां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस दौरान गोलीबारी में इमरान के बड़े भाई अकील खां तथा एक बीएसएनएल के कर्मचारी फारुख को गोली लगी थी. घटना के बाद इमरान के बड़े भाई अकील खां के बयान पर खुर्शीद कुरैसी सहित 9 नामजद तथा चार-पांच अज्ञातों पर मामला दर्ज कराया गया था.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर खुर्शीद कुरैशी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी. इस मामले में पांच लोग अभी भी सलाखों के पीछे हैं. चार लोग आज भी फरार हैं. इसको लेकर एसपी आदित्य कुमार ने खुर्शीद कुरैसी के विरुद्ध 50 हजार इनाम का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन