ePaper

आरा : दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

Updated at : 29 Oct 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
आरा : दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

आरा : सहार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या व दुष्कर्म का आरोप लगाया है. किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार को उसकी पुत्री घर से बाहर किसी काम से जा […]

विज्ञापन
आरा : सहार थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या व दुष्कर्म का आरोप लगाया है. किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार को उसकी पुत्री घर से बाहर किसी काम से जा रही थी.
इसी क्रम में गांव के ही एक बगल का एक युवक उसे जबरन बगल के एक दालान में लेकर चला गया और छेड़खानी करने लगा. बड़ी लड़की के साथ छोटी लड़की भी जा रही थी, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया. जब तक हमलोग पहुंचते तब तक घटना को अंजाम देकर आरोपित भाग चुका था. जब हमलोगों ने देखा तो लड़की की हालत गंभीर थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया.
इस संबंध में गांव के ही दो युवकों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. बहरहाल जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन