आंधी-बारिश से आरा बेहाल: सड़कों पर जलजमाव, कई जगहों पर पेड़ गिरे, आवागमन प्रभावित
तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरा.
Arrah weather News : करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. इस दौरान आसमान में लगातार बिजली भी चमकती रही.
Arrah weather News : देर रात आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया. एक ओर जहां बारिश से किसानों की फसलों को लाभ पहुंचा, वहीं दूसरी ओर आम की फसल को भारी नुकसान होने की खबर है. बारिश के कारण नगर की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.
रात दस बजे मौसम ने करवट ली, आधे घंटे तक बारिश
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी. इस दौरान आसमान में लगातार बिजली भी चमकती रही.
पेड़ गिरने से यातायात बाधित
तेज हवा और बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए. शहीद भवन के समीप एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया. हालांकि घटना रात में होने और लोगों की आवाजाही कम रहने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन अगले दिन भी कुछ समय तक यातायात बाधित रहा.
जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया. नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल जाने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हुई. राहगीरों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा, जिससे असहज स्थिति बनी रही.
सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद नालियों का पानी सड़कों पर फैल जाना नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलता है. ऐसे समय में जब स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, जलजमाव और गंदगी की यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है. लोगों ने नगर प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










