आरा : ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की गयी जान

Updated at : 03 Oct 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
आरा : ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की गयी जान

आरा : कोइलवर- बड़हरा मुख्य मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर भाग निकला. घटना से गुस्साये लोगों ने बबुरा गांव […]

विज्ञापन
आरा : कोइलवर- बड़हरा मुख्य मार्ग पर बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर भाग निकला. घटना से गुस्साये लोगों ने बबुरा गांव के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर बवाल किया.
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में घटना की सूचना पाकर बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में हुआ. मृतक की पहचान बबुरा गांव निवासी संजय पांडेय के पुत्र महाबली पांडेय के रूप में की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन