भोजपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा पूरा इलाका, शौच को निकले माले नेता की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 11:22 AM
आरा : भोजपुर जिले में सोमवार को माले नेता की हत्या से सहार थर्रा उठा. शौच के लिए सोमवार की सुबह निकले माले नेता को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. भोजपुर […]
आरा : भोजपुर जिले में सोमवार को माले नेता की हत्या से सहार थर्रा उठा. शौच के लिए सोमवार की सुबह निकले माले नेता को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले माले नेता रमाकांत राम को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. गोली लगने से मौके पर ही रमाकांत राम की मौत हो गयी. नाढ़ी गांव निवासी सुकन राम के पुत्र रमाकांत की हत्या किये जाने के बा से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, गांव में तनाव की स्थिति है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










