ePaper

भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, हालत गंभीर

Updated at : 25 Aug 2018 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, हालत गंभीर

आरा : जिले के नवादा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जहां, एक युवक ने अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद सदमे में आई बच्ची जहर खाकर अपनी जान देने की प्रयास की. बच्ची का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा […]

विज्ञापन

आरा : जिले के नवादा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है. जहां, एक युवक ने अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद सदमे में आई बच्ची जहर खाकर अपनी जान देने की प्रयास की. बच्ची का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पूरे मामले में पीड़िता के पिता ने अपने पड़ोस में रहनेवाले भतीजे फिरोज पर कथित आरोप लगाया है.

पीड़िता के पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा फिरोज उनकी 13 वर्षीय उनकी बेटी को बुधवार की देर रात अपने घरपर बहला फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. देर रात जब उनकी पत्नी और बड़ी बेटी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ और वे अपने भतीजे के घर पहुंचे और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद फिरोज सभी को चकमा देकर फरार हो गया.

इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता ने नवादा थाने में अपने भतीजे फिरोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म नहीं हुआ है. उन लोगों का आपस में झगड़ा है, इसलिए आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन