बिहिया थानांतर्गत महिला डांसर को निर्वस्त्र घुमाने का मामला : घर छोड़कर आरोपित फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 7:15 AM
विज्ञापन
बिहिया : डफाली मुहल्ला स्थित रेड लाईट एरिया में सोमवार को हुए उपद्रव के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. मुहल्ले के लगभग सभी घरों में ताले लगे हैं़ मुहल्ले में वीरानी छायी हुई है. इधर मंगलवार को भोजपुर के डीएम व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित महादलित महिला के जलाये जा […]
विज्ञापन
बिहिया : डफाली मुहल्ला स्थित रेड लाईट एरिया में सोमवार को हुए उपद्रव के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. मुहल्ले के लगभग सभी घरों में ताले लगे हैं़ मुहल्ले में वीरानी छायी हुई है. इधर मंगलवार को भोजपुर के डीएम व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित महादलित महिला के जलाये जा चुके घर व बाइक को देखा. अधिकारियों ने इस दौरान मुहल्ले के अन्य जलाये गये घरों का भी जायजा लिया.
पीड़ित महिला को एक लाख रुपये का दिया चेक : उपद्रव के दौरान दुर्व्यवहार से पीड़ित महिला को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आर्थिक सहायता के रूप में कल्याण विभाग ने एक लाख रुपये का चेक दिया. बिहिया पहुंचे जिला कल्याण पदाधिकारी दिलेंद्र कुमार ने बताया कि बाकी का एक लाख रुपया मुकदमा शुरू होने पर दिया जायेगा.
पटना : निर्वस्त्र कर घुमाने का महिला आयोग ने लिया संज्ञान
पटना : बिहिया थानांतर्गत महिला डांसर को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने एसएसपी को पत्र लिख कर पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जब यह घटना हुई, तो क्या उस वक्त बाजार में पुलिस या पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी नहीं थी? घटना स्थल से वहां के लोकल थाने की दूरी कितनी थी, जो घटना के एक घंटे बाद वहां पर पुलिस पहुंची. इस बीच यदि पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया तो क्या कार्रवाई की गयी? आयोग ने इन सारी बातों का जवाब तीन दिनों के अंदर मांगा है. साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










