संदेहास्पद स्थिति में मेकैनिक की मौत, अस्पताल में छोड़ भागे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 6:31 AM
विज्ञापन
परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका, छोटा सासाराम गांव के पास हुई घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव का रहनेवाला था मेकैनिक आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के छोटा सासाराम गांव के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक मेकैनिक की मौत हो गयी. शव को उठाकर कुछ लोग अस्पताल में छोड़कर […]
विज्ञापन
परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका, छोटा सासाराम गांव के पास हुई घटना
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव का रहनेवाला था मेकैनिक
आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के छोटा सासाराम गांव के समीप संदेहास्पद स्थिति में एक मेकैनिक की मौत हो गयी. शव को उठाकर कुछ लोग अस्पताल में छोड़कर भाग गये. इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी. परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर हत्या की आशंका जता रहे हैं. मेकैनिक की पहचान सचिन कुमार के रूप में की गयी, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी रवींद्र कुमार सिंह का पुत्र है. बताया जा रहा है कि मेकैनिक शहर के एक शो रूम में काम करता था. बकौल परिजन कुछ दिनों से शो रूम में जाना बंद कर दिया था. शनिवार को शो रूम का एक कर्मचारी उसे लेने घर आया और लेकर चला गया. छोटा सासाराम के पास उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. उसे अस्पताल लाकर छोड़कर लोग भाग गये. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं होने के कारण परिजनों में हत्या किये जाने का आशंका व्यक्त की जा रही है. बताया जा रहा है कि सचिन के पिता रवींद्र कुमार सिंह भी सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी में काम करते हैं. बेटे की मौत की सूचना पाकर दौड़े- दौड़े सदर अस्पताल पहुंच गये. देखते- ही- देखते सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस मामले में परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दो साल पहले हुई थी शादी : दो साल पहले सचिन की शादी हुई थी. उसको एक वर्ष की एक दुधमुंहीं बच्ची भी है. सदा के लिए बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया. पति की मौत की खबर जैसे ही पत्नी सुनीता देवी को मिली वह बेहोश होकर गिर पड़ी.
दहाड़ मारकर रोने लगी. उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये और ढाढ़स बंधाने लगे. घटना के बाद घर में मातम पसर गया है. पूरा माहौल गमगीन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










