रुपयों से भरा SBI का एटीएम ले भागे चोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 5:52 PM
आरा : बिहार के भोजपुर जिले में कल देर रात अज्ञात लोग भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ले गये. मशीन में 39,000 रुपये थे. घटना जिले के नवोदय चौक इलाके में हुई.एटीएम में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने जब देखा कि मशीन से रुपये नहीं निकल रहे […]
आरा : बिहार के भोजपुर जिले में कल देर रात अज्ञात लोग भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ले गये. मशीन में 39,000 रुपये थे. घटना जिले के नवोदय चौक इलाके में हुई.एटीएम में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने जब देखा कि मशीन से रुपये नहीं निकल रहे हैं तो रुपये सहित मशीन को ही उखाड़ लिया और ले भागे.
जगदीशपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी मंजीत ने कहा कि चोरी देर रात तीन बजे हुई जब पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने चोरों को मशीन कार में डालते देखा और उनका पीछा किया लेकिन चोर भागने में सफल रहे. मंजीत ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं. लेकिन, अंधेरा होने की वजह से तस्वीर साफ नहीं है. दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










