ट्रेन से तस्कर गिरफ्तार पांच कछुआ बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 4:16 AM
आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गुप्त सूचना के आधार पर आरएमएस के पास से एक कछुआ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में उसके पास से दो पीठु बैग में रखे पांच कछुए को बरामद किया है, जिसका वजन लगभग 36 किलो […]
आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से गुप्त सूचना के आधार पर आरएमएस के पास से एक कछुआ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में उसके पास से दो पीठु बैग में रखे पांच कछुए को बरामद किया है, जिसका वजन लगभग 36 किलो बताया जा रहा है. पकड़ा गया आरोपित उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी सुलतानपुर गांव निवासी हजारी प्रसाद का पुत्र पिच्चू बताया जा रहा है.
पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही तस्करी के कनेक्शन के बारे में भी जानकारी ले रही है. बताया जा रहा है कि जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू फरक्का एक्सप्रेस में कोच नंबर एस थ्री के बर्थ नंबर 33 पर एक कछुआ तस्कर कछुआ को लेकर जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










