बड़हरा विधायक पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :23 May 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
बड़हरा विधायक पर प्राथमिकी दर्ज

एक सप्ताह पहले इस मामले में विधायक और इंजीनियर की बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल मामला इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौज करने का आरा : बाढ़ नियंत्रण के सहायक अभियंता इंजीनियर श्रीनिवास राम से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़हरा विधायक सरोज यादव […]

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले इस मामले में विधायक और इंजीनियर की बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल

मामला इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देने व गाली-गलौज
करने का
आरा : बाढ़ नियंत्रण के सहायक अभियंता इंजीनियर श्रीनिवास राम से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़हरा विधायक सरोज यादव पर बड़हरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस पूरे मामले का एक सप्ताह पहले ऑडियो वायरल हुआ था. इंजीनियर द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि 15 मई की शाम विधायक सरोज यादव द्वारा इंजीनियर के सरकारी मोबाइल पर फोन आया, जिसमें विधायक द्वारा मोबाइल पर जान से मारने की धमकी तथा जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया. विधायक द्वारा कहा गया कि अब तुम्हारा समय लद गया है. इंजीनियर ने बताया कि विधायक द्वारा कहा गया कि तुम मेरे क्षेत्र में काम कैसे करते हो देख लूंगा.
इस पूरे मामले का ऑडियो क्लिप एक सप्ताह पूर्व वायरल हुआ था,जिसके बाद इंजीनियर द्वारा सुरक्षा की गुहार जिले के एसपी से लगायी गयी थी.
एसपी ने जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया, जिसके बाद बड़हरा थाने में विधायक सरोज यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन