DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी बैटिंग, देखें प्लेइंग XI

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :25 Apr 2026 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
Axar Patel and Shreyas Iyer

टॉस के वक्त दोनों कप्तान अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर

DC vs PBKS मैच में Delhi Capitals ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. Punjab Kings पहले गेंदबाजी करेगी. जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI.

विज्ञापन

DC vs PBKS: IPL 2026 सीजन में अब तक अपराजित रही पंजाब किंग्स का मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से उसके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. दिन के मैच में दिल्ली का इरादा पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करने का होगा. पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. वह टेबल में भी टॉप पर है. श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है. वहीं, दिल्ली 6 में से 3 मैच जीतकर टेबल में छठे नंबर पर है.

गर्मी की वजह से दिल्ली ने चुनी बैटिंग

टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और जाहिर है यह एक दिन का मैच है और आप जानते हैं कि गर्मी भी काफी है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाने और फिर उसे डिफेंड करने के बारे में सोच रहे हैं. देखने से लगता है कि बाद में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी, और बॉलर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और बॉलर्स को पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने का मौका देना चाहते हैं. हम खुद पर फोकस करना चाहते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

श्रेयस ने कहा – गेंदबाजी करने में मजा आता है

टॉस के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘इस पल में रहना जरूरी है, आप माहौल को ऐसा ही रखना चाहते हैं. मुझे पर्सनली लगता है कि आपको बस और ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करते रहना चाहिए और हर बार बेहतर होते रहना चाहिए, पिछली परफॉर्मेंस से बेहतर. यही बात मैं अपने टीममेट्स से भी कहता रहता हूं. हमें ड्रेसिंग रूम में अच्छी आदतें डालनी चाहिए और उस कल्चर को बनाए रखना चाहिए जिसे हम अब तक बना रहे हैं. भगवान की कृपा से, यह बहुत अच्छा चल रहा है. हमें बस गेम को एन्जॉय करते रहना है और एक-दूसरे के साथ मजे करने हैं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें…

RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में 

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola