खदेड़ रहे थे ग्रामीण और जान बचाकर भाग रही थी पुलिस

आरा : धनबाद के चर्चित रंजय हत्याकांड व पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड के आरोपित नंद कुमार सिंह उर्फ बब्लु उर्फ मामा को दबोचने मुफस्सिल थाने की पुलिस धनबाद पुलिस के साथ भकुरा गांव में छापेमारी करने पहुंची तो उसको ऐसी स्थिति का अंदाजा भी नहीं था. काफी कम संख्या में पुलिस बल के साथ टीम […]
आरा : धनबाद के चर्चित रंजय हत्याकांड व पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड के आरोपित नंद कुमार सिंह उर्फ बब्लु उर्फ मामा को दबोचने मुफस्सिल थाने की पुलिस धनबाद पुलिस के साथ भकुरा गांव में छापेमारी करने पहुंची तो उसको ऐसी स्थिति का अंदाजा भी नहीं था. काफी कम संख्या में पुलिस बल के साथ टीम नंद कुमार सिंह को दबोचने पहुंची थी.
स्थिति यह हो गयी कि ग्रामीण पुलिस को खदेड़ रहे थे और पुलिस वाले जान बचाकर भाग रहे थे. गांव की महिलाएं भी लाठी- डंडे लेकर पुलिस के विरोध में उतर गयी थी. इतना ही नहीं महिलाओं द्वारा भी रोड़ेबाजी की जा रही थी. पुलिस और पब्लिक के बीच हुई इस घटना के कारण शादी समारोह में भी खलबली मच गयी थी. छापेमारी करने गयी पुलिस ने पहले सख्त रवैया अपनाया लेकिन जब गांव के लोग उग्र हो गये तो पुलिस पीछे हटने पर मजबूर हो गयी.
सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग टूट पड़े. लाठी- डंडा और हथियार के साथ पुलिस को खदेड़ते हुए रोड़ेबाजी करने लगे. लगभग तीन घंटे तक गांव में इस घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. इधर 29 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




