तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज निबटा लें काम

Published at :27 Apr 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज निबटा लें काम

आरा : जिले वासियों को कैश की परेशानी से रू-ब-रू होना होगा. तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इस कारण एटीएम भी खाली रहेंगे. एटीएम में कैश की किल्लत से लोगों को कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. विगत दो सप्ताह से एटीएम में कैश की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जबकि […]

विज्ञापन

आरा : जिले वासियों को कैश की परेशानी से रू-ब-रू होना होगा. तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इस कारण एटीएम भी खाली रहेंगे. एटीएम में कैश की किल्लत से लोगों को कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. विगत दो सप्ताह से एटीएम में कैश की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जबकि शादी-विवाह का मौसम चल रहा है. प्रतिदिन जिले में हजारों शादियों का आयोजन हो रहा है. इसके लिए लोगों को काफी पैसे की आवश्यकता पड़ रही है. वहीं अन्य कार्य के लिए भी लोग पैसे के लिए भटक रहे हैं. इस हालात में तीन दिनों तक बैंक के बंद रहने से लोगों को परेशानी और भी बढ़ेगी. 28, 29 अप्रैल तथा एक मई को बैंक बंद रहेगा.

एटीएम में कैश की है कमी, लोग हो रहे हैं परेशान : एक तरफ पहले से ही अधिकांश एटीएम में पैसे की कमी रह रही है. दूसरी तरफ तीन दिन बैंक बंद रहने से कैश की समस्या और बढ़ेगी. इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी. शादी विवाह के मौसम में बैंक बंद रहने तथा एटीएम में पैसा नहीं रहने को लेकर लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ सकती है. लोगों को कई तरह के आवश्यक कार्य के लिए पैसे की जरूरत पड़ रही है, पर पैसे के अभाव में उनका कार्य नहीं हो पा रहा है, जबकि बैंकों द्वारा चुप्पी साध ली गयी है.
जिले में कुल 179 तथा नगर में 97 एटीएम हैं कार्यरत: जिले में कुल 179 एटीएम कार्यरत हैं. वहीं आरा नगर में विभिन्न बैंकों के 97 कार्यरत हैं. इसके बाद भी लोगों की आशा पर पानी फिर रहा है. एटीएम में पैसे नहीं रहने के कारण लोग काफी मायूस दिख रहे हैं.
एटीएम में लग रही है लंबी लाइन: कई दिनों से नगर के अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं रहने से एटीएम पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं जब लोगों को पता चल रहा है कि किसी एटीएम में पैसा है, तो वहां पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी भीड़ लग जा रही है. पैसा निकालने के लिए एक से डेढ़ घंटा समय लग रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जिन गिने-चुने एटीएम में पैसा रहा है, वहां लोग दौड़ पड़ रहे हैं.
बोले लीड बैंक मैनेजर
28 अप्रैल को चौथा शनिवार है. 29 अप्रैल को रविवार है. इस कारण बैंक में छुट्टी रहेगी. 30 अप्रैल सोमवार को सभी बैंक खुल जायेंगे. एक मई को श्रमिक दिवस होने के कारण छुट्टी रहेगी.
कमलेश भर, एलडीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन