दावां में है राज्य का पहला हाईटेक पंचायत भवन

आरा : भोजपुर जिले की दावां पंचायत पूरे सूबे में हाईटेक सुविधाओं से लैस पहली पंचायत है. यहां पर सीसीटीवी व विजुअल सिस्टम से लैस सूबे का पहला हाईटेक पंचायत भवन खुला है, जहां से एक छत के नीचे बिहार सरकार की सरकारी कार्य योजनाओं की जानकारी मिल जाती है. इस भवन की खासियत यह […]
आरा : भोजपुर जिले की दावां पंचायत पूरे सूबे में हाईटेक सुविधाओं से लैस पहली पंचायत है. यहां पर सीसीटीवी व विजुअल सिस्टम से लैस सूबे का पहला हाईटेक पंचायत भवन खुला है, जहां से एक छत के नीचे बिहार सरकार की सरकारी कार्य योजनाओं की जानकारी मिल जाती है. इस भवन की खासियत यह है कि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यहां की मुखिया सीएम से लेकर डीएम तक से संवाद करती हैं. पूरी तरीके से हाईटेक इस भवन में मुखिया, सरपंच, राजस्व कर्मी व पंचायत सचिव के साथ-साथ समय-समय पर बीडीओ व सीओ बैठक कर विकास कार्यों को पूरा करते हैं. इसी वर्ष सात जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पंचायत में आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










