तीन गांवों में 50 बीघे की फसल जलकर राख

Published at :12 Apr 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
तीन गांवों में 50 बीघे की फसल जलकर राख

आरा : जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को आंधी तूफान में बिजली की चिनगारी से निकली आग से लगभग 50 बीघे की फसल जलकर खाक हो गयी. जिले के तीन गांवों में ऐसी घटना बुधवार को आंधी- पानी के दौरान हुई. जानकारी के अनुसार बिहिया प्रखंड की शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव […]

विज्ञापन

आरा : जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को आंधी तूफान में बिजली की चिनगारी से निकली आग से लगभग 50 बीघे की फसल जलकर खाक हो गयी. जिले के तीन गांवों में ऐसी घटना बुधवार को आंधी- पानी के दौरान हुई. जानकारी के अनुसार बिहिया प्रखंड की शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव में बिजली की चिनगारी से निकली आग ने 40 बीघा खेत में रखी फसल को जलाकर राख कर दिया.

वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हरनाथकुंडी गांव व मसाढ़ गांव में दो बीघे की फसल जलकर राख हो गयी. बताया जा रहा है कि बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग लग गयी थी, जिसमें फसल जलकर राख हो गयी. हालांकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था.

इस घटना में गुप्तेश्वर महतो, वेतन महतो, तालिक सिंह, मोती लाल सिंह, नंदजी सिंह, समहुत सिंह, सरल कुम्हार, पारस यादव सहित कई लोगों की फसल जलकर राख हो गयी. वहीं उदवंतनगर के मसाढ़ गांव में भानु सिंह का दो बीघे की फसल जलकर राख हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन