पेउर गांव के समीप तेज आंधी में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा

Published at :12 Apr 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पेउर गांव के समीप तेज आंधी में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा

आरा/सहार : तेज आंधी व बारिश के कारण सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. वहीं ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गये. सभी ऑटो में सवार बंशी डिहरी गांव के एक ही परिवार के […]

विज्ञापन

आरा/सहार : तेज आंधी व बारिश के कारण सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गयी. वहीं ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गये. सभी ऑटो में सवार बंशी डिहरी गांव के एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान सहार थाना क्षेत्र के वंशी डिहरी गांव निवासी शत्रुघ्न राय की 50 वर्षीया पत्नी उषा देवी के रूप में की गयी.

वहीं घायलों में बंशी डिहरी गांव निवासी 65 वर्षीय सकलदीप सिंह, जितेंद्र राय की पत्नी 35 वर्षीया रूबी देवी, जितेंद्र राय की 10 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी और जितेंद्र सिंह का छह वर्षीय पुत्र मयंक कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ऑटो सहार से वंशी डिहरी गांव जा रहा था. इसी बीच तेज आंधी के कारण ऑटो सड़क से गड्ढे में जा गिरा.
सभी का इलाज सहार पीएचसी में कराया जा रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटना की सूचना मिलते ही सहार के सीओ संजीव कुमार राय भी पहुंच गये. सीओ ने बताया कि जो भी संभव होगा सरकारी स्तर से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन