वैशाख में दिखा सावन का नजारा मौसम का बदला मिजाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने के बने आसार बिहार पर भी प्री-मॉनसून के लिए अनुकूल बना मौसम आरा : मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को सकते में डाल दिया है. मंगलवार की दोपहर हुई बारिश से जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. गत चार दिनों से […]
विज्ञापन
अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने के बने आसार
बिहार पर भी प्री-मॉनसून के लिए अनुकूल बना मौसम
आरा : मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को सकते में डाल दिया है. मंगलवार की दोपहर हुई बारिश से जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. गत चार दिनों से आकाश में बने चक्रवाती हवाओं की वजह से रुक-रुककर बूंदा-बांदी हो रही है.
बिहार पर भी प्री-मॉनसून वर्षा और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है. स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार के तराई वाले जिले मुख्य रूप से प्रभावित हो सकते हैं. राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक मौसम में अचानक बदलाव के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विशेषज्ञों को के मुताबिक इस बीच अनुमान है कि अगले 12 घंटों के भभुआ, भोजपुर, बक्सर, मध्यम हवाओं और बादलों की तेज गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है.
बनी है ट्रफ रेखा
इस समय उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों से बिहार के उत्तरी-पूर्वी भागों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इसके अलावा बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय है. अनुमान है कि यह सिस्टम कल तक बने रहेंगे, जिससे कल भी कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बादल छाने और बारिश होने के चलते राज्य के कई भागों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे तेज गर्मी से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




