स्कूल के चापाकल में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, अफरातफरी

Published at :10 Apr 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के चापाकल में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, अफरातफरी

लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीपीओ के आने के बाद शांत हुए ग्रामीण पानी की जांच के लिए भेजा गया सैंपल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सहार : स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के चापाकल में असामाजिक तत्वों के द्वारा […]

विज्ञापन

लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किया हंगामा, डीपीओ के आने के बाद शांत हुए ग्रामीण
पानी की जांच के लिए भेजा गया सैंपल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सहार : स्थानीय थाना क्षेत्र के पेरहाप उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के चापाकल में असामाजिक तत्वों के द्वारा सैकड़ों बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ डाल दिया गया, जिसकी सूचना मिलते ही चापाकल को सील कर दिया गया और पानी के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक अहले सुबह रसोइया एवं प्रधानाध्यापक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गयी. वहीं विद्यालय के चापाकल में जहर डालने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर डीपीओ व एमडीएम प्रभारी (प्रखंड) पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को उन्होंने समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.
पानी से गंदगी व दुर्गंध निकलता देख रसोइया हुई भौंचक : पेरहाप उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीता देवी ने बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान रसोइया चापाकल से पानी लाने गयी थी. इसी बीच पानी में दुर्गंध एवं गंदगी निकला देख वह भौंचक हो गयी. बच्चों को चापाकल से दूर रखते हुए वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रामाधार शर्मा, प्रखंड एमडीएम प्रभारी अजय लाल, पंचायत के मुखिया सतीश शर्मा, बीआरपी संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं स्थानीय थाने से राम अयोध्या सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करते हुए चापाकल को सील कर पानी को जांच के लिए दिया गया. पेरहाप पंचायत के मुखिया सतीश शर्मा ने वरीय पदाधिकारियों से जांच करते हुए दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा देने की मांग की.
क्या कहते हैं अधिकारी
चापाकल के पानी का नमूना ले लिया गया है. जांच के लिए इसे भेजा गया है. इस मामले में दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है. सख्त कार्रवाई की जायेगी.
रामाधार शर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन