अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

Published at :10 Apr 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

बाइक सवार पति गंभीर रूप से जख्मी डीएलएड का एसाइमेंट जमा कर लौट रही थी महिला अपने पति के संग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर हुई घटना आरा/उदवंतनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार में सोमवार की दोपहर डीएलएड का एसाइंमेंट जमाकर अपने पति के साथ लौट रही एक महिला अनियंत्रित ट्रैक्टर […]

विज्ञापन

बाइक सवार पति गंभीर रूप से जख्मी

डीएलएड का एसाइमेंट जमा कर लौट रही थी महिला अपने पति के संग
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर हुई घटना
आरा/उदवंतनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार में सोमवार की दोपहर डीएलएड का एसाइंमेंट जमाकर अपने पति के साथ लौट रही एक महिला अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं पति जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टरचालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. मृतका पुष्पा देवी बतायी जाती है,
जो वीर किशोर सिंह की पत्नी है. घटना में पति भी बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला पुष्पा देवी अपने पति के साथ तरारी गयी हुई थी. डीएलएड की ट्रेनिंग व एसाइंमेंट जमाकर लौट रही थी, तभी उदवंतनगर बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मृतका अपने पूरे परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में रहती थी. मूल रूप से ये लोग पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी है. घटना के जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है. अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन