चिनगारी ने 24 घरों को किया राख

Published at :07 Apr 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
चिनगारी ने 24 घरों को किया राख

प्रशासन ने दिया तीन हजार नकद और पॉलीथिन आरा/शाहपुर : खाना बनाने के समय चूल्हे से निकली चिनगारी ने दर्जनों घरों को राख कर दिया. अगलगी की यह घटना शुक्रवार की सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मावती नदी के किनारे बसे हिरखी पिपरा गांव में घटी. लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने तांडव […]

विज्ञापन

प्रशासन ने दिया तीन हजार नकद और पॉलीथिन

आरा/शाहपुर : खाना बनाने के समय चूल्हे से निकली चिनगारी ने दर्जनों घरों को राख कर दिया. अगलगी की यह घटना शुक्रवार की सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मावती नदी के किनारे बसे हिरखी पिपरा गांव में घटी. लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने तांडव कर दर्जनों झोंपड़ीनुमा घर राख के ढेर में तब्दील कर दिया. गांव में अफरा- तफरी मच गयी. घरों से लोग बाहर निकल आये और जैसे- तैसे आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया था.
आग लगने की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. मौके पर पहुंचे शाहपुर थानाध्यक्ष शंभु भगत दलबल के साथ पहुंचे. साथ ही ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गये. लेकिन मौके पर दमकल नहीं पहुंची, जिससे लोगों के बीच काफी नाराजगी है. घटना के बाद शाहपुर के अंचलाधिकारी स्वेताभ वर्मा मौके पर पहुंच गये और द्वय पदाधिकारियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि पल भर में सब कुछ जलकर राख हो गया.
सीओ द्वारा अनुमंडल कार्यालय को फोन कर दमकल मंगायी गयी, लेकिन मौके पर दमकल नहीं पहुंच पायी. रास्ता संकीर्ण होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पायी. बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह से आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कई झोंपड़ीनुमा घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.
प्रशासन ने अग्निपीड़ितों को दी सहायता राशि : अगलगी के दौरान समुंद्री देवी, उमाशंकर चौधरी, रामशंकर चौधरी, सोनू चौधरी, प्रकाश चौधरी, लालधन चौधरी सहित दो दर्जन परिवारों का घर जलकर खाक हो गया, जिसमें उनके घरों में रखे सभी सामान जल गये. मौके पर पहुंचे शाहपुर अंचलाधिकारी स्वेताभ वर्मा ने बताया कि अगलगी में 24 घर प्रभावित हुए हैं. प्रत्येक परिवार को तीन हजार रुपये नकद तत्काल राहत के तौर पर दिया गया है.
साथ ही पाॅलीथिन सीट भी उपलब्ध करायी जा रही है, जबकि सभी अग्निपीड़ितों को 6800 रुपये का चेक दिया जायेगा. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना तिवारी द्वारा अगलगी से प्रभावित परिवारों को अपने स्तर से खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन