खिलौना दुकान में लगी भीषण आग

Published at :04 Apr 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
खिलौना दुकान में लगी भीषण आग

लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, मेन बाजार में अगलगी से मच गयी थी भगदड़ आरा : भोजपुर में एक खिलौना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये मूल्य के खिलौने जलकर खाक हो गये. घटना मंगलवार की सुबह की है. नगर थाना […]

विज्ञापन

लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, मेन बाजार में अगलगी से मच गयी थी भगदड़
आरा : भोजपुर में एक खिलौना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये मूल्य के खिलौने जलकर खाक हो गये. घटना मंगलवार की सुबह की है. नगर थाना क्षेत्र के अतिव्यस्त और भीड़-भाड़ वाले इलाके बिचली रोड स्थित विनोद प्रसाद की खिलौना दुकान में आग लग गयी, जिसके बाद अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय प्रशासन व लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया,
लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. बाद में दमकल के आने के आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जल चुका था. आग लगने की सूचना मिली तो लोग बाल्टी व पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे. आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते- ही- देखते सबकुछ जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि बिचली रोड स्थित विनोद प्रसाद की खिलौने की दुकान है. मंगलवार की सुबह अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ले के लोग जुट गये और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करने लगे. बताया जा रहा है खिलौना व्यवसायी विनोद प्रसाद भोजपुर जिले के खिलौना के थोक विक्रेता है. पूरे भोजपुर जिले में उनके खिलौने की सप्लाई की जाती है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. क्षतिपूर्ति का आकलन किया जायेगा. आग कैसे लगी इसकी भी जांच की जा रही है. हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है.
क्रॉस मोबाइल के जवान व स्थानीय युवकों ने दिखायी दिलेरी : बिचली रोड स्थित आग लगने की सूचना मिलते ही नगर थाने के क्रॉस मोबाइल के जवान मौके पर पहुंच गये और आग पर काबू पाने के लिए जैसे- तैसे प्रयास करने लगे. इस दौरान मुहल्ले के स्थानीय युवक भी उन्हें सहयोग करने के लिए पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गये. बाद में दमकल की गाड़ी के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. इस दौरान क्रॉस मोबाइल के जवान प्रभाकर, राजीव सहित कई जवान लगे हुए थे.
रास्ता छोटा होने के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में हुई परेशानी : शहर का अतिव्यस्त इलाका बिचली रोड है. यह रास्ता काफी छोटा है, जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. धूं- धूं कर दुकान व गोदाम जलते रहे. बाद में काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर नियंत्रण पाया.
आठ घंटे तक बिचली रोड में मची रही अफरातफरी : बिचली रोड स्थित खिलौना दुकान में लगी आग के बाद नियंत्रण पाने में लगभग आठ घंटे लग गये. सुबह लगभग नौ बजे के करीब दुकान में आग लगी थी. नौ बजे से लेकर शाम लगभग पांच बजे तक आग की ठंडक थमी नहीं. लगातार प्रयास किया जा रहा था, तब जाकर शांत हुआ. इस दौरान बिचली रोड में अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन