शौच के लिए घर से निकली किशोरी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-बक्सर रेलखंड स्थित कौड़िया हाॅल्ट के समीप से मिला शव दो हिस्सों में ट्रैक किनारे पड़ा था शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बिहिया : शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. आरा-बक्सर रेलखंड स्थित कौड़िया हाल्ट स्टेशन के समीप डाउन रेल […]
विज्ञापन
आरा-बक्सर रेलखंड स्थित कौड़िया हाॅल्ट के समीप से मिला शव
दो हिस्सों में ट्रैक किनारे पड़ा था शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बिहिया : शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. आरा-बक्सर रेलखंड स्थित कौड़िया हाल्ट स्टेशन के समीप डाउन रेल ट्रैक से मंगलवार की सुबह रेल पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया, जो बिहिया थाना क्षेत्र के अमेया टोला की रहनेवाली थी. रेलवे ट्रैक पर किशोरी का शव पड़े होने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. मृत किशोरी का शव दो हिस्सों में कटा हुआ था. मृत किशोरी की पहचान सीता कुमारी (16 वर्ष) के रूप में की गयी है, जो बिहिया थाना क्षेत्र के अमेया टोला निवासी रामकिशुन यादव की पुत्री थी.
ग्रामीणों द्वारा रेलवे ट्रैक पर किशोरी का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद मौके पर बिहिया थाने की पुलिस व रेल पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने किशोरी की पहचान करने के बाद हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया है.
रात भर खोजते रहे परिजन, सुबह मिली मौत की खबर : परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की देर शाम घर से बाहर शौच के लिए गयी हुई थी, परंतु काफी देर तक जब घर वापस नहीं लौटी तो उनके द्वारा काफी खोजबीन की गयी फिर भी वह नहीं मिली. बताया कि सुबह में उन्हें उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली. आशंका जतायी जा रही है कि किशोरी की कहीं और हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है.
हत्या या हादसा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. जीआरपी, आरा, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर रेल थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है. वैसे पुलिस परिजनों द्वारा लगाये जा रहे हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




