बैंक के एजेंट से हथियार के बल पर 28 लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

गजराजगंज थाना क्षेत्र के बरगहीं गांव के समीप की घटना बैंक का पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था एजेंट आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के बरगहीं गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बैंक के एजेंट से 28 लाख रुपये लूट लिये. बैंक का एजेंट पैसा […]
विज्ञापन
गजराजगंज थाना क्षेत्र के बरगहीं गांव के समीप की घटना
बैंक का पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था एजेंट
आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के बरगहीं गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बैंक के एजेंट से 28 लाख रुपये लूट लिये. बैंक का एजेंट पैसा लेकर बिहिया से आरा आ रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. घटना के बाद वहां पर अफरातफरी मच गयी. बैंक एजेंट ने घटना की सूचना संबंधित थाने को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. सूचना पाकर भोजपुर एसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चांदी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला गांव निवासी रूपेश कुमार आईसीआईसीआई बैंक का कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है. बुधवार को वह बिहिया और शाहपुर क्षेत्र से पैसे का कलेक्शन कर 28 लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था.
रास्ते में गजराजगंज थाना क्षेत्र के बरगहीं गांव के समीप अपराधियों ने हथियार कर भय दिखाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया. हालांकि इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. इतने ज्यादा रुपये लेकर बैंक एजेंट बाइक से अकेले ही आरा आ रहा था, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि पुलिस फिलहाल इसे लूट मानकर ही जांच कर रही है. पुलिसिया अनुसंधान के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. इस संबंध में बैंक एजेंट ने गजराजगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एजेंट की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




