ePaper

बिहार : पत्रकार हत्याकांड में शामिल पूर्व मुखिया के बेटे ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर

Updated at : 28 Mar 2018 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पत्रकार हत्याकांड में शामिल पूर्व मुखिया के बेटे ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर

आरा : रामनवमी की रात बिहारमें भोजपुर जिले के गड़हनी के पास एक अखबार और पत्रिका के दो पत्रकारों नवीन निश्चल और विजय सिंह की गाड़ी से कुचल कर हत्या किये जाने के मामले में दूसरे आरोपी ने आज आरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने इसी मामले में पहले हरसू मियां को […]

विज्ञापन

आरा : रामनवमी की रात बिहारमें भोजपुर जिले के गड़हनी के पास एक अखबार और पत्रिका के दो पत्रकारों नवीन निश्चल और विजय सिंह की गाड़ी से कुचल कर हत्या किये जाने के मामले में दूसरे आरोपी ने आज आरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने इसी मामले में पहले हरसू मियां को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद आज इस मामले में पूर्व मुखिया के बेटे डब्लू मियां ने आजशाम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस डब्लू की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी.

पुलिस ने डब्लूमियां के रिमांड की कोर्ट में अर्जी दी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस उसेदो दिनों के रिमांड पर लेगी. भोजपुर में हुए इस डबल मर्डर केस की गूंज सड़क से लेकर सदन तक गूंजी थी. नवीन निश्चल और विजय सिंह की हत्या गड़हनी थाना इलाके के नहसी के पास उस वक्त की गयी थी, जब वो रामनवमी मेला समाप्ति के बाद वापस अपने गांव जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन