खेत में लगी आग, डेढ़ बीघे की फसल जलकर राख

Published at :27 Mar 2018 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
खेत में लगी आग, डेढ़ बीघे की फसल जलकर राख

आरा/अगिआंव : प्रखंड की पवना पंचायत के पवार गांव के एक खेत में आग लग गयी, जिसके कारण खेत में डेढ़ बीघे की फसल जल कर राख हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया. बताया जा […]

विज्ञापन

आरा/अगिआंव : प्रखंड की पवना पंचायत के पवार गांव के एक खेत में आग लग गयी, जिसके कारण खेत में डेढ़ बीघे की फसल जल कर राख हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि पवार गांव निवासी तेतर यादव के खेत में सोमवार की रात अचानक आग लग गयी और किसान के डेढ़ बीघे में लगी फसल चना, मसूर व खेसारी जलकर राख हो गयी.

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजे देने की

मांग की गयी है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और आग बुझाने में मदद की. घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. हालांकि घटना के मूल में पूर्व का विवाद भी सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन