प्यार के बाद तकरार, अब खूनी खेल

आरा : प्रोपर्टी डीलर आदित्य प्रकाश की हत्या के मामले में परिजनों ने सोनी को नामजद किया है. बकौल परिजन अपराधियों के साथ सोनी भी देर रात आयी हुई थी और आदित्य प्रकाश को गोली मरवाकर चली गयी. सोनी शाहपुर थाना क्षेत्र के इश्वरपुरा गांव की रहनेवाली है. बताया जाता है कि सोनी से अनबन […]
आरा : प्रोपर्टी डीलर आदित्य प्रकाश की हत्या के मामले में परिजनों ने सोनी को नामजद किया है. बकौल परिजन अपराधियों के साथ सोनी भी देर रात आयी हुई थी और आदित्य प्रकाश को गोली मरवाकर चली गयी. सोनी शाहपुर थाना क्षेत्र के इश्वरपुरा गांव की रहनेवाली है. बताया जाता है कि सोनी से अनबन के बाद ही प्रोपर्टी डीलर आदित्य प्रकाश ने शहर के जवाहर टोला मुहल्ले की रहनेवाली रंजू के साथ शादी की थी. आदित्य के शादी कर लेने के बाद भी सोनी शादी के लिए आदित्य पर दबाव बनाती रही.
लेकिन, आदित्य के तैयार नहीं होने से वह अंदर ही अंदर सुलग रही थी. वहीं, रंजू देवी के गर्भ में आदित्य प्रकाश का बच्चा पल रहा है. सूत्रों के अनुसार इसी माह डिलिवरी भी होनेवाली है. बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसके पिता का साया सादा के लिए उठ गया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पत्नी अपने मायके में थी. इसी बीच मौका पाकर सोनी ने आदित्य प्रकाश की हत्या करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




