29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिक्षित होंगी महिलाएं, तभी होगा राज्य आैर देश का विकास

आरा : प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए उन्हें शिक्षित बनाना सबसे जरूरी है. महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है. जब तक उनका विकास नहीं होगा, तब तक समाज व प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है तथा सभ्य बना सकती है. […]

आरा : प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए उन्हें शिक्षित बनाना सबसे जरूरी है. महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है. जब तक उनका विकास नहीं होगा, तब तक समाज व प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है तथा सभ्य बना सकती है. महिला समाज की प्राण होती है. महिलाओं के विकास के लिए सरकारी स्तर पर ईमानदारीपूर्वक प्रयास करने की आवश्यकता है. वहीं समाज को भी इसके लिए प्रयास करना होगा. प्रभात खबर द्वारा बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया जाये विषय पर गोष्ठी में महिलाओं ने बेबाकी से राय रखी. गोष्ठी में जहां कामकाजी महिलाओं ने

शिक्षित होंगी महिलाएं…
प्रशासनिक व सरकारी स्तर पर उनकी सुरक्षा व उन्हें अवसर प्रदान करने की बात कही, वहीं महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए तथा उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. जबकि उपस्थित गृहिणियों ने कहा कि सरकार को गृहिणी महिलाओं के विकास व शिक्षा के लिए योजनाएं बनानी चाहिए, तभी महिलाओं का उत्थान संभव हो सकेगा. छात्राओं ने महिलाओं के उत्थान के लिए कहा कि समाज से महिला पुरुष का भेद मिटाना चाहिए. महिलाओं को भी सम्मान की दृष्टि से देखना होगा तथा उन्हें भी पर्याप्त अवसर प्रदान करना होगा ताकि महिलाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सके.
सरकार महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं बनाकर गंभीरता से उन्हें धरातल पर लागू करे. महिलाओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति व्याप्त विकृति को समाप्त करना होगा तथा महिलाओं में साहस व निर्भीकता भरने की आवश्यकता है. सरकारी नौकरियों में हर स्तर पर महिलाओं के लिए आरक्षण की सुविधा बहाल की जाये. महिलाओं में काफी क्षमता है. अवसर मिलेगा तो महिलाएं अपने साहस का प्रदर्शन कर सकती हैं.
लड़कों की पढ़ाई के लिए पूरा परिवार तत्पर रहता है, पर लड़कियों की पढ़ाई के लिए प्रयास नहीं किया जाता है. हालांकि सोच में थोड़ा परिवर्तन हुआ है पर अभी बदलाव बाकी है. लड़कियों को हर हाल में स्कूल भेजा जाना चाहिए, ताकि लड़कियां शिक्षित हो और उनका विकास हो.
महिलाओं का उत्थान कैसे हो पर प्रभात खबर की परिचर्चा
नजरिया बदलें तो बदलने लगेंगे नजारे
बिहार में महिलाओं में काफी पिछड़ापन है, पर इसके लिए सरकार के साथ ही पूरा समाज जिम्मेदार है. आवश्यकता है समाज का नजरिया बदलने की. नजरिया बदलेगा तो नजारे बदलने में देर नहीं होगी. आज महिलाएं कृषि, शिक्षा, सेना, प्रशासन सहित अन्य जगहों पर पुरुषों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चल रही हैं. आर्थिक व्यवस्था में भी उनकी अहम भूमिका है, पर पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के योगदान की गिनती नहीं होती है तथा महिलाओं को दोयम दर्जे का जीवन जीना पड़ता है.
समय आ गया है कि महिलाओं को उड़ान भरने के लिए आसमान उपलब्ध हो. महिलाएं सपने को अपने दम पर साकार कर सकती है. पुरुषों की तरह समाज में माहौल मिले तो महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन करने में पीछे नहीं रहेंगी. समाज में लड़कियों की स्थिति ठीक नहीं है. आज भी अधिकांश जगहों पर उनकी पढ़ाई के लिए व्यवस्था नहीं की जाती है. घर से ही उनके प्रति पक्षपातपूर्ण नीति अपनायी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें