चोरी की चार बाइकों के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Published at :10 Mar 2018 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की चार बाइकों के साथ पांच चोर गिरफ्तार

अलग-अलग बाइक की आठ चाबियां भी हुईं बरामद गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस कर रही पूछताछ पीरो : स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में गत काफी दिनों से सक्रिय बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पीरो डीएसपी डॉ रेशु कृष्णा के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने बाइक चोर […]

विज्ञापन

अलग-अलग बाइक की आठ चाबियां भी हुईं बरामद

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस कर रही पूछताछ
पीरो : स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में गत काफी दिनों से सक्रिय बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पीरो डीएसपी डॉ रेशु कृष्णा के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए अलग स्थानों से चोरी की चार बाइक बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पीरो नगर के इब्राहिमपुर मोड़ के पास चोरी की एक बाइक के साथ मौजूद सिकरहटा थाने के सिकरौल गांव निवासी नारायणदत्त पांडेय उर्फ करिया व गौतम पांडेय को गिरफ्तार किया गया.
दोनों गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुरमुरी गांव के नहर के पास से सोनवर्षा (चरपोखरी) निवासी रतन मिश्रा को गिरफ्तार किया. इसी कड़ी में गिरोह के एक अन्य सदस्य फतेहपुर निवासी भोला कुशवाहा के घर छापेमारी की गयी, जहां से चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल के अलावा अलग- अलग बाइक की आठ चाबियां पुलिस के हाथ लगीं. आगे पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि पनवारी गांव के फारूक अली ने भोला कुशवाहा से चोरी की बाइक खरीदी है. जब पुलिस ने फारूक अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने चोरी की बाइक खरीदने की बात स्वीकार की.
साथ ही उसने पुलिस को बताया कि उसने उक्त बाइक कुरमुरी गांव के सतीश कुमार को बेच दी है. फारूक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सतीश के ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया. इधर पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले बाइक चोरों के इस गिरोह के सदस्य नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक छोड़ कर भाग खड़े हुए थे, जिसे नारायणपुर पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है.
बाइक चोरों के इस गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए डीएसपी पीरो के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल पीरो थानाप्रभारी जनमेजय राय, सिकरहटा थानाप्रभारी धनंजय कुमार पांडेय, नारायणपुर थानाध्यक्ष सुदेह कुमार, पीरो थाने के एसपीओ जनार्दन राय व एजाज खान लगातार प्रयास कर रहे हैं. डीएसपी के अनुसार गिरफ्त में आये बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन