कोलकाता में वोटिंग से पहले सॉल्टलेक के गेस्ट हाउस में छापेमारी, तीन हिरासत में
कोलकाता पुलिस
Voting in Kolkata: गेस्ट हाउस प्रबंधन ने दावा किया कि कमरों की बुकिंग भाजपा की ओर से करायी गयी थी. मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
मुख्य बातें
Voting in Kolkata: कोलकाता. विधाननगर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी सुजीत बोस की शिकायत के बाद शनिवार को विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस ने सॉल्टलेक स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की. आरोप था कि वहां भाजपा शासित राज्यों से आये बाहरी लोग ठहरे हुए हैं.
आठ बाहरी लोगों के ठहरने का आरोप
जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा से आये आठ लोग 17 अप्रैल से गेस्ट हाउस में रह रहे थे. इस संबंध में पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. गेस्ट हाउस प्रबंधन ने दावा किया कि कमरों की बुकिंग भाजपा की ओर से करायी गयी थी. मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल का आरोप
तृणमूल प्रत्याशी सुजीत बोस ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों को लाकर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए गैर-स्थानीय लोगों पर नजर रखना जरूरी है. फिलहाल पुलिस और चुनाव आयोग यह जांच कर रहे हैं कि चुनावी माहौल में अन्य राज्यों के लोगों को वहां क्यों ठहराया गया. भाजपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.
Also Read: भवानीपुर में माइक विवाद पर भड़की ममता बनर्जी, बीच भाषण में छोड़ा मंच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए