ट्रक और ऑटो की टक्कर में एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आरा- सहार मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप ऑटो व ट्रक की टक्कर में एक की मौत हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय […]
विज्ञापन
आरा : आरा- सहार मुख्य मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप ऑटो व ट्रक की टक्कर में एक की मौत हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र के बाधार गांव निवासी मुन्ना चौधरी के रूप में की गयी. वहीं जख्मियों में बिहिया गांव निवासी हाकीम चौधरी तथा विष्णु चौधरी बताये जाते हैं. अन्य जख्मियों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में
चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी लोग भगवानपुर गांव से ऑटो पर सवार होकर आरा की तरफ आ रहे थे तभी आरा की तरफ से जा
रहे एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी. इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें दबकर
मुन्ना चौधरी की मौत हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. सूचना पाकर उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी. इस संबंध में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ऑटो व ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. ट्रकचालक ट्रक लेकर भाग गया है. पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




