आयकर विभाग ने पूर्व एमएलसी के तीन ठिकानों पर की छापेमारी

Published at :27 Feb 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पूर्व एमएलसी के तीन ठिकानों पर की छापेमारी

पूर्व एमएलसी के सभी खातों को किया गया फ्रीज, घर के अलमारी तक हुए सील आरा : पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पूर्व एमएलसी के सभी खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया. यहां तक कि अलमारी तक को भी सील कर दिया […]

विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के सभी खातों को किया गया फ्रीज, घर के अलमारी तक हुए सील

आरा : पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पूर्व एमएलसी के सभी खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया. यहां तक कि अलमारी तक को भी सील कर दिया है. आयकर विभाग ने पूर्व एमलएसी तीन ठिकानों पर छापेमारी की. ज्ञान इन्फ्रा ब्रिड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों को भी आयकर विभाग ने खंगाला पटना, वाराणसी व डेहरी के आवास पर दो दिनों की छापेमारी के दौरान घर अलमारी तक सील कर दिया गया है.
कई कागजात को जब्त करने के साथ कंपनी व पूर्व एमएलसी के खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इधर, आयकर विभाग द्वारा की गयी छापेमारी पर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि समय पर टैक्स अदा करने के बाद भी इस तरह की कार्रवाई सिर्फ मुझे परेशान करने के लिए किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन