10 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :24 Feb 2018 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
10 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बराव व तिलाठ में छापेमारी, 200 लीटर महुआ पाश नष्ट पीरो : स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के देचना बाल पर छापेमारी कर लगड़ मुसहर को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इधर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के तिलाठ और बराव महादलित टोले में छापेमारी कर दोनों स्थानों से बरामद […]

विज्ञापन

बराव व तिलाठ में छापेमारी, 200 लीटर महुआ पाश नष्ट

पीरो : स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के देचना बाल पर छापेमारी कर लगड़ मुसहर को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इधर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के तिलाठ और बराव महादलित टोले में छापेमारी कर दोनों स्थानों से बरामद करीब 2 सौ लीटर महुआ पाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया. हालांकि इन दोनों स्थानों से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पीरो थानाध्यक्ष ने बताया कि देचना बाल से शराब के साथ गिरफ्तार लंगड़ मुसहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि तिलाठ और बराव से बरामद महुआ पाश के मामले में धंधेबाजों की पहचान की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन