आरा मंडल कारागार में छापेमारी, मचा हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jan 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी की भनक लगते ही बंदियों ने मोबाइल बाहर फेंका आरा : आरा मंडल कारा में रविवार की देर रात जेल अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इसमें लावारिस स्थिति में दो मोबाइल व एक चार्जर बरामद किया गया. जेल अधीक्षक के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जेल अधीक्षक […]
विज्ञापन
छापेमारी की भनक लगते ही बंदियों ने मोबाइल बाहर फेंका
आरा : आरा मंडल कारा में रविवार की देर रात जेल अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इसमें लावारिस स्थिति में दो मोबाइल व एक चार्जर बरामद किया गया. जेल अधीक्षक के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जेल अधीक्षक की इस कार्रवाई से आरा मंडल कारा में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात जेल अधीक्षक निरंजन पंडित के नेतृत्व में जेल के भीतर छापेमारी की गयी. छापेमारी की भनक लगते ही बंदियों ने मोबाइल बाहर फेंक दिया, जिसे बरामद किया गया. जेल अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल के अंदर कुछ बंदी मोबाइल के इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके बाद देर रात सर्च अभियान चलाया गया,
जिसमें दो मोबाइल व चार्जर बरामद किये गये. इसके पहले भी जेल में कई बार छापेमारी हो चुकी है. इस संबंध में जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद आंतरिक छापेमारी की गयी, जिसमें मोबाइल व चार्जर बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किस वार्ड के बंदी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. उसकेबाद आगे की कार्रवाई
की जायेगी.
पेपरलेस होने के बावजूद हो रही चूक
आरा मंडल कारा को पेपरलेस बना दिया गया है. उसके बावजूद मोबाइल अंदर कैसे पहुंच रहा है. यह अपने आप में एक सवाल है. जेल के मुख्य द्वार पर चेकिंग की जाती है. यहां से चेकिंग होने के बाद ही कोई समान अंदर जाता है. लेकिन इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी मोबाइल व सिम अंदर कैसे जा रहा है यह जांच का विषय है. इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बताया कि इसकी जांच की जायेगी. दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




