पैसेंजर ट्रेन हुई लेट, यात्रियों का हंगामा, पैसेंजर बनी मगध

Published at :30 Jan 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन हुई लेट, यात्रियों का हंगामा, पैसेंजर बनी मगध

परेशानी. चार घंटे लेट चली अप में पटना-मुगलसराय पैसेंजर आये दिन पैसेंजर ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को हो रही फजीहत विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे हजारों लोग आरा : पैसेंजर ट्रेन के लेट होने से गुस्साए यात्रियों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. यात्रियों के हंगामे के बाद इस्लामपुर से नयी दिल्ली जा […]

विज्ञापन

परेशानी. चार घंटे लेट चली अप में पटना-मुगलसराय पैसेंजर

आये दिन पैसेंजर ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को हो रही फजीहत
विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे हजारों लोग
आरा : पैसेंजर ट्रेन के लेट होने से गुस्साए यात्रियों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. यात्रियों के हंगामे के बाद इस्लामपुर से नयी दिल्ली जा रही 12401 अप मगध एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाया गया. इस ट्रेन का ठहराव सभी रेलवे स्टेशन पर दिया गया था. हालांकि हॉल्ट पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया था. ऐसे में हॉल्ट से यात्रा करने वाले वाले लोग बीच में ही फंसे रहे. जानकारी के मुताबिक सोमवार को पटना से आने वाली 63233 अप पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे लेट चल रही थी. ऐसे में जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्य करने वाले लोग फंस गये. इसके कारण लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया.
लोगों के हंगामे को देखते हुए दानापुर कंट्रोल ने करीब 14 घंटे लेट चल रही मगध एक्सप्रेस का स्टॉपेज ऑल स्टेशनों पर कर दिया. इस ट्रेन को आरा से बक्सर के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव देने की घोषणा की गयी. इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ. इधर, पहले से ही लेट चल रही यह ट्रेन और लेट हो गयी. इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ब्लॉक में फंसी रही कई ट्रेनें: डाउन लाइन में टुड़ीगंज व डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच ब्लॉक लगाया गया था. इसके कारण ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया गया. यात्रियों ने बताया कि टुड़ीगंज व डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच स्लीपर गिराने का कार्य किया जा रहा था. इसके कारण डाउन में आने वाली गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस, हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस को कंट्रोल कर चलाया गया. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन