मुखिया पति पर हमला मामले में पांच पर केस

बिहिया. प्रखंड की कमरियांव पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र यादव पर गत शनिवार की शाम हुए जानलेवा हमला मामले में मुखिया पति के बयान पर बाइक सवार तीन लोगों समेत पांच व्यक्तियों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि मुखिया पति द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में चुनावी […]
बिहिया. प्रखंड की कमरियांव पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र यादव पर गत शनिवार की शाम हुए जानलेवा हमला मामले में मुखिया पति के बयान पर बाइक सवार तीन लोगों समेत पांच व्यक्तियों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि मुखिया पति द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अलावा अन्य तथ्यों पर भी छानबीन करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
मालूम हो कि शनिवार की शाम मुखिया पति पर बाइक से बिहिया से कमरियांव लौटने के दौरान बिहिया-तीयर पथ पर भड़सरा गांव के समीप तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गये थे. घटना के विरोध में ग्रामीण व मुखिया संघ ने सड़क जाम कर दिया था. बाद में देर शाम बिहिया के सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा की पहल पर भोजपुर एसपी से दूरभाष पर बात करने के बाद जाम समाप्त हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




