गाना बजाने को लेकर विवाद में एकवारी गांव में फायरिंग

Published at :25 Jan 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
गाना बजाने को लेकर विवाद में एकवारी गांव में फायरिंग

आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में सरस्वती पूजा में गाना बजाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने हो गये […]

विज्ञापन

आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में सरस्वती पूजा में गाना बजाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने हो गये और वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. सूत्रों के अनुसार छह राउंड फायरिंग की गयी है. हालांकि पुलिस इस मामले में अाधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सरस्वती पूजा में गाना बजाने को लेकर पहले विवाद हुआ बाद में तू-तू, मैं- मै होते – होते फायरिंग की घटना हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी लेकिन तब तक अंजाम देने वाले लोग भाग चुके थे. बतादे कि जिले में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत किया गया था. साथ ही अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई करने की बात भी कही गयी थी. लेकिन प्रशासन का यह दावा पूरे जिले में फेल साबित हुआ. प्रतिमा स्थापित करने से लेकर विसर्जन तक लोगों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटनाएं होती रहीं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सहार संजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है. हालांकि घटना को लेकर गांव में तनाव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन