आरा जंक्शन पर बनेगा फूड प्लाजा, सस्ती दर पर मिलेगा खाना

आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर फूड प्लाजा बनाया जायेगा. फूड प्लाजा बनने के बाद यहां के यात्रियों को सस्ती दर पर खाना मिल सकेगा. इसके निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गयी है. फूड प्लाजा बनने के बाद आरा में बड़े स्टेशनों की तर्ज पर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी. […]
आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर फूड प्लाजा बनाया जायेगा. फूड प्लाजा बनने के बाद यहां के यात्रियों को सस्ती दर पर खाना मिल सकेगा. इसके निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गयी है. फूड प्लाजा बनने के बाद आरा में बड़े स्टेशनों की तर्ज पर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जायेंगी. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है. दानापुर से मुगलसराय के बीच एक भी फूड प्लाजा नहीं है.
ऐसे में आरा स्टेशन पर अगर फूड प्लाजा बन जायेगा, तो यात्रियों को स्टेशन के बाहर खाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा. इससे यात्रियों को काफी राहत होगी. उन्हें सस्ती दर पर खाना मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




