जिले में दम तोड़ रहीं मत्स्य विभाग की योजनाएं, लक्ष्य से कोसों दूर

आरा : जिले में सरकार द्वारा चलायी जा रही मत्स्य योजनाएं दम तोड़ रही है. जिले के लिए सरकार द्वारा मत्स्य विभाग की योजनाएं के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था. वह अब भी कोसों दूर है. जबकि वर्तमान में वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में लगभग तीन माह ही शेष रह गये हैं. […]
आरा : जिले में सरकार द्वारा चलायी जा रही मत्स्य योजनाएं दम तोड़ रही है. जिले के लिए सरकार द्वारा मत्स्य विभाग की योजनाएं के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था. वह अब भी कोसों दूर है. जबकि वर्तमान में वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में लगभग तीन माह ही शेष रह गये हैं. इससे मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने तथा रोजगार पाने के लिए उम्मीद लगाये लोगों को काफी निराशा हाथ लगी है. खासकर युवाओं को बेरोजगारी के दंश से मुक्ति नहीं मिल पा रही है.
जिले के युवा मछलीपालन कर रोजगार पाने के लिए अब भी तरस रहे हैं, पर विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली व कार्य में पारदर्शिता की कमी के कारण योजनाएं सफलता की डगर पर आगे नहीं बढ़ पा रही है. दम तोड़ती मत्स्य विभाग की योजनाओं से लोग काफी परेशान हैं. वहीं जिले में मछली उत्पादन का दायरा नहीं बढ़ पा रहा है. इस कारण मछली के लिए लोगों को बाहर से की जानेवाली आपूर्ति पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




