ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर का युवक गंभीर रूप से जख्मी

बिहिया : दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेल क्राॅसिंग के समीप बुधवार की दोपहर में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम मो अनवर (25 वर्ष) है जो कि समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना अंतर्गत हसनपुर निवासी मो स्व जलील का पुत्र है. […]
बिहिया : दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेल क्राॅसिंग के समीप बुधवार की दोपहर में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम मो अनवर (25 वर्ष) है जो कि समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना अंतर्गत हसनपुर निवासी मो स्व जलील का पुत्र है. जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया.
बाद में जीआरपी पुलिस द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाया गया. जीआरपी पोस्ट बिहिया के इंचार्ज रामजगत सिंह ने बताया कि उक्त युवक के 12488 डाउन आनंद विहार से जोगबनी तक जानेवाली सीमांचल एक्सप्रेस से गिरने की बात बतायी जा रही है. घटना को लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




