डॉक्टरों की हड़ताल रही जारी

Published at :26 Dec 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल रही जारी

बंद रहा ओपीडी,पूरे दिन भटकते रहे मरीज जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आज भी बंद रहेगी ओपीडी सेवा आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं सिविल सर्जन तथा डॉक्टरों के बीच विवाद मामले में अब भी पटाक्षेप होने का आसार नजर नहीं आ रहा है. हड़ताल से ओपीडी सेवा आज भी बंद रही. इस कारण […]

विज्ञापन

बंद रहा ओपीडी,पूरे दिन भटकते रहे मरीज

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आज भी बंद रहेगी ओपीडी सेवा
आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार एवं सिविल सर्जन तथा डॉक्टरों के बीच विवाद मामले में अब भी पटाक्षेप होने का आसार नजर नहीं आ रहा है. हड़ताल से ओपीडी सेवा आज भी बंद रही. इस कारण पूरे दिन मरीज इलाज के लिए भटकते रहे. इस दौरान सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों में भी सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही. डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण जिले भर के मरीजों की स्थिति दयनीय हो रही है. वहीं निजी क्लिनिकों व निजी अस्पतालों की चांदी कट रही है. इस दौरान कई संगठनों ने मरीजों की सेवा में बाधा आने पर डॉक्टरों का विरोध करने का निर्णय लिया है.
जारी है गतिरोध, ओपीडी सेवा है बंद : जिलाधिकारी व डॉक्टरों के बीच अब भी गतिरोध जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस कारण सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप है. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. लगातार तीन दिन ओपीडी सेवा बंद होने से जिले के मरीज मजबूरी में प्राइवेट क्लिनिकों व अस्पतालों सहित दूसरे जिलों में इलाज के लिए जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. हालांकि छुट्टियों में ओपीडी सेवा बंद रहती है, पर मंगलवार को भी डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में काम नहीं करने का निर्णय लिया गया है.
प्रतिदिन आते है एक हजार मरीज : सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार मरीज आते हैं, पर ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों की हालत दयनीय है. इतने मरीजों का इलाज नहीं होने पर उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. मरीजों को समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें किस बात की सजा मिल रही है.
लोक शिकायत निवारण मंच ने हड़ताल की निंदा की : जिले में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर लोक शिकायत निवारण मंच ने हड़ताल की निंदा की. इस बीच मंच के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह यादव व गिरधारी सिंह के नेतृत्व में आइएमए के जिलाध्यक्ष तथा भासा के सचिव से मिलकर मरीजों के हित में हड़ताल समाप्त करने की अपील की तथा कहा कि मरीजों की सेवा करना डॉक्टरों का धर्म है. प्रतिनिधिमंडल में विनीत सिंह, अमन यादव, मनन पासवान, कमलाकांत चौबे आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन