मिक्सी से पीस रही थी मसाला, करेंट से गयी जान

Published at :22 Dec 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
मिक्सी से पीस रही थी मसाला, करेंट से गयी जान

सहार : सहार थाने के छोटकी करवासीन गांव में गुरुवार की सुबह मिक्सी से मसाला पीस रही महिला की करेंट से मौत हो गयी. मृतका करवासीन निवासी गजेंद्र राय की 23 वर्षीया पत्नी रेणु देवी बतायी जा रही है. करेंट लगने के बाद परिजन महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत […]

विज्ञापन

सहार : सहार थाने के छोटकी करवासीन गांव में गुरुवार की सुबह मिक्सी से मसाला पीस रही महिला की करेंट से मौत हो गयी. मृतका करवासीन निवासी गजेंद्र राय की 23 वर्षीया पत्नी रेणु देवी बतायी जा रही है. करेंट लगने के बाद परिजन महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

मृतका के परिजनों के अनुसार, सुबह पांच बजे महिला खाना बनाने के लिए मिक्सी में मसाला पीस रही थी. इसी क्रम में बिजली के बोर्ड से प्लग निकालने के दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी. हादसे के बाद परिजन वहां पहुंचे और आनन-फानन में उठाकर अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है,

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मायकेवाले मृतका के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे. हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. इधर, सीओ संजीव कुमार राय ने कहा कि बिजली विभाग में शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को सरकारी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन