सरकार की बालू खनन नीति के विरोध में राजद का बंद आज

Published at :21 Dec 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की बालू खनन नीति के विरोध में राजद का बंद आज

आरा/पीरो : प्रदेश सरकार की बालू खनन नीति के विरोध में राजद ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है. इसे देखते हुए प्राइवेट स्कूलों ने बंद की घोषणा की है. बंद की सफलता को लेकर पार्टी द्वारा एक तरफ लाउडस्पीकर से बंद करने की घोषणा कर लोगों से सहयोग करने की अपील की है. […]

विज्ञापन

आरा/पीरो : प्रदेश सरकार की बालू खनन नीति के विरोध में राजद ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है. इसे देखते हुए प्राइवेट स्कूलों ने बंद की घोषणा की है. बंद की सफलता को लेकर पार्टी द्वारा एक तरफ लाउडस्पीकर से बंद करने की घोषणा कर लोगों से सहयोग करने की अपील की है. वहीं इसके लिए मशाल जुलूस भी निकाला गया. राजद नेताओं ने बंद को लेकर कई तरह की रणनीति बनायी है तथा इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इस मौके पर राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. राजद नेता सुभाष यादव, गजेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, दशरथ यादव, अमरनाथ, भुनेश्वर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

वहीं पीरो में राजद के प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलूस पीरो नगर के बिहिया रोड, आरा रोड और सासाराम रोड होते हुए लोहिया चौक पर पहुंच कर समाप्त हो गया. चंदेश्वर सिंह, नेयाज अहमद, रंजीत रंजन, प्रमोद सिंह, सरफराज अहमद, सुशील यादव, बैजनाथ सिंह, श्रीराम सिंह, श्रीभगवान सिंह, सुनील सिंह, सुनील राम और चिंता देवी समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे.

शहर के सभी प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद : राजद के द्वारा गुरुवार को आयोजित बंद को देखते हुए प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है. लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बंद के दौरान किसी तरह की परेशानी पैदा न हो इसको देखते हुए स्कूल संचालकों ने बंद का निर्णय लिया है. इससे संबंधित सूचना अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन के द्वारा दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन