मारपीट में घायल की मौत, जाम

Published at :19 Dec 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में घायल की मौत, जाम

संदेश : बीते 11 अक्तूबर को चापाकल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में घायल सरैया निवासी जयप्रकश साह (50) की सोमवार को मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की रात नासरीगंज-सकड्डी पथ को जाम कर […]

विज्ञापन
संदेश : बीते 11 अक्तूबर को चापाकल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में घायल सरैया निवासी जयप्रकश साह (50) की सोमवार को मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की रात नासरीगंज-सकड्डी पथ को जाम कर दिया. लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
लोगों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वे लोग सड़क से हटेंगे नहीं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी रही. सड़क जाम होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि बीते 11 अक्तूबर को सरकारी चापाकल पर से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था. मारपीट की इस घटना में जय प्रकाश साह बुरी तरह से जख्मी हो गया था.
इसके बाद से ही वह बीमार चल रहा था. सोमवार की शाम करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों ने संदेश रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. बीडीओ व थानाप्रभारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन