पिता ने पुत्री व दामाद को पीटकर किया जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस कर रही है मामले की जांच आरा : छोटी बेटी को अधेड़ के हाथों शादी करवाने से रुकवाने के मामले में नाराज पिता ने शुक्रवार को अपनी बड़ी पुत्री के घर पहुंच कर बेटी व दामाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. […]
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस कर रही है मामले की जांच
आरा : छोटी बेटी को अधेड़ के हाथों शादी करवाने से रुकवाने के मामले में नाराज पिता ने शुक्रवार को अपनी बड़ी पुत्री के घर पहुंच कर बेटी व दामाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आस-पास के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली, लोग जब तक उसके घर पहुंचते तब तक वह भाग चुका था. जख्मी गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव निवासी छोटू साव तथा उसकी पत्नी खुशबू देवी बतायी जाती है.
बताया जा रहा है कि सिन्हा ओपी अंतर्गत फरहदा गांव निवासी सुनील साह अपनी नाबालिग पुत्री की शादी किसी अधेड़ के साथ कर रहा था. इसी बात से नाराज बड़ी व मंझली बेटी ने थाने में पहुंच कर गुहार लगायी, जिसके बाद एक्शन में आयी पुलिस ने शादी को रुकवा दिया तथा दोनों को बांड भरवा कर छोड़ दिया गया. इसी बात से नाराज पिता ने अपनी बेटी- दामाद की ही पिटाई कर दी. साथ में सुनील साव की बहन पार्वती देवी भी मौजूद थी. घटना के बाद दोनों भाग निकले. इस संबंध में बेटी व दामाद ने अपने पिता तथा फुआ के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हद तो तब हो गयी जब पिता ने दुबारा अपनी बच्ची की शादी उस अधेड़ से करने की बात कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




